Posts

Showing posts with the label photography

गूगल, XIAOMI के साथ मिलकर ले आया अपना नया " ANDROID ONE" ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन, Mi A1

Image
Xiaomi Mi A1   को भारत में आज कंपनी ने लॉन्च किया है. भारत में इसकी कीमत Rs. 14,999 है. यह कंपनी का पहला फ़ोन है जो गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्रेम के तहत पेश किया गया है.यह   स्टॉक एंड्राइड 7.1.2   पर काम करता है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फ़ोन को इस साल के आखिर तक   एंड्राइड ओ   का अपडेट भी मिलेगा. साथ ही इसे एंड्राइड पी का अपडेट भी जल्द ही मिलेगा.   Xiaomi Mi A1  में   डुअल रियर कैमरा सेटअप   दिया गया है. दोनों ही कैमरे   12MP  के हैं. एक टेलीफ़ोटो लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है.   टेलीफोटो लेंस के कारण आपको   2 एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा . कैमरा ऐप में आईफोन   7  प्लस और वनप्लस   5  की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए 1  के फ्रंट पैनल पर   5  मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है। साथ ही   इस फ़ोन के साथ अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है. साथ ही अगर इस फ़ोन के साथ एयरटेल यूजर को 200GB 4G डाटा भी...

जानें क्या है एचडीआर (HDR) और स्मार्टफोन से फोटोग्राफी में कब करें इसका उपयोग

Image
जानें क्या है एचडीआर और स्मार्टफोन से फोटोग्राफी में कब करें इसका उपयोग फोटोग्राफी के दौरान एचडीआर सुना होगा लेकिन आप जानते हैं यह एचडीआर क्या है और कैसे इसका उपयोग करते हैं।     मोबाइल से फोटोग्राफी के दौरान अक्सर आपने एचडीआर का विकल्प देखा होगा लेकिन आपको मालूम है यह एचडीआर क्या है और फोटोग्राफी में इसका क्या उपयोग है? चलिए आपको एचडीआर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। क्या है एचडीआर फोटोग्राफी के टर्म में एचडीआर का आशय है हाई डायनेमिक रेंज। यहां डायनेमिक रेंज का आशय रोशनी और अंधेरे के बीच का अंतर है। प्रोफेशनल फोटोग्राफी में इसका उपयोग बहुत पहले से होता है लेकिन पिछले कुछ सालों से मोबाइल कैमरे में भी उपयोग होने लगा है। इसका उपयोग फोटोग्राफ को बेहतर करने के लिए किया जाता है लेकिन य​​ह ​निर्भर करता है कि आप कब एचडीआर का उपयोग कर रहे हैं। कैसे करता है कार्य फोटो साभार: youtube.com  जब आप अपने फोन में एचडीआर इनेबल कर फोटो लेते हैं तो कैमरा एक साथ तीन या इससे ज्यादा इमेज कैप्चर करता है। सभी इमेज अलग—अलग एक्सपोजर पर होते हैं। यही वजह है कि एचडीआर फीचर आॅन कर ...