Posts

Showing posts with the label love

हिंदुस्तान 🇮🇳 vs पाकिस्तान। आज एक बार फिर मौका मौका

Image
आज एक बार फिर हिंदुस्तान और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, क्रिकेट के मैदान में। उसी नीली जर्सी में होंगे भारतीय खिलाड़ी, वही अंग्रेजो का मैदान और सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान । दुःख इस बात का है कि नहीं होगा आपका वो उत्साह, उमंग, जुनून जो विराट कोहली की टीम के लिए होता है! करीब 18 साल से इंडियन टीम के लिए खेल रही मिताली राज के करियर पर कितने ही लोगों का ध्यान गया होगा. देश में हर कोई क्रिकेट एक्सपर्ट है, बावजूद इसके कितने ही लोग एक बार में बता सकते हैं कि मिताली राज कौन है? झूलन गोस्वामी कौन है? अंजुम चोपड़ा कौन है? डायना एडुल्जी कौन है? एक या दो मैच खेले किसी भी मर्द क्रिकेटर का नाम हमारी क्रिकेट मैमोरी में मिल जाएगा. जिम्मेदार क्रिकेट बोर्ड, मीडिया, बाजार और खुद को क्रिकेट क्रेजी कहने वाले हम सब हैं. आखिर क्यों ?? मिताली राज की टीम में क्या कमी है ?? 🇮🇳🇮🇳मिताली की टीम में सहवाग से तेज तर्रार ओपनर बल्लेबाज़ है !  (हरमनप्रीत कौर)  कौर  वीमन्स बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिए भी खेल चुकी है. साल 2016 में हरमन भारत की पहली (महिला और पुरुष दोनों) क्रिकेटर थीं जो...